गोरखपुर , जनवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम है। श्री सिंह ने रविवार को गोरखपुर स्थिति चम्पा देवी पार्क में आयोजित तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के महोत्सव न केवल सांस्कृतिक संरक्षण में सहायक होते हैं, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में पर्यटन एवं संस्कृति के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जहां प्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, वहीं आज मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उतर प्रदेश लगातार विकास की लंबी छलांग लगा रहा है और यह सब प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था का परिणाम है। आज उत्तर प्रदेश टूरिज्म का नये हब के रूप में दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित