चमोली , अक्टूबर 07 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचक के अभियान आत्मनिर्भर भारत विषय पर उत्तराखंड के चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपा कार्यालय में मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर संवाद में कहा कहा कि कभी भारत की पहचान दुनिया में सोने की चिड़िया के तौर पर होती थी ,भारत ज्ञान विज्ञान के छेत्र में दुनिया को राह दिखाने वाला भारत ही था।शिक्षा के क्षेत्र में नालंदा तक्षशिला,विक्रमशिला से विश्वविद्यालय भारत में थे,। चरक सुश्रुत संहिता ,शून्य की खोज,गीत संगीत , गणित जैसे महान खोजें भारत में दुनिया को दी ,वैदिक गणित,खगोल विज्ञान जैसी खोजें दी। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत रक्षा,स्वास्थ्य ,विज्ञान अंतरिक्ष,कृषि अनुसंधान चिकित्सा,स्वास्थ्य,में दुनिया अग्रसर हो रहा है! कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वदेशी आह्वान सम्पूर्ण भारत ने स्वीकार और आत्मसात किया है । कहा कि आज भारत दुनिया में मोबाइल मैनुफैक्चरिंग में दूसरे स्थान पर है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना चला रहा है जिससे लोग निशुल्क स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित