गोपालगंज,25मार्च(वार्ता)बिहार के गोपालगंज जिले में थावे महोत्सव के अवसर पर बुधवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया ।प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, रंगोली, निबंध लेखन एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दौड़ प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर बालक (अंडर -14) वर्ग में प्रियांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साहिल तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सुप्रिया कुमारी प्रथम रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में अयुब हावारी तथा बालिका वर्ग में शाहीन प्रवीन विजेता रहीं।
अंडर -17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में युवराज कुमार प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पिंकी कुमारी प्रथम तथा अंकिता कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रुपेश कुमार और बालिका वर्ग में रानी खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर -14 एवं अंडर -17 बालक वर्ग में गोपालगंज ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में अंडर -14 में गोपालगंज अनुमंडल विजेता रहा, जबकि अंडर -17 में हथुआ अनुमंडल विजेता एवं गोपालगंज उपविजेता रहा।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर -14 बालक वर्ग में गोपालगंज अनुमंडल तथा अंडर -17 बालक वर्ग में गोपालगंज विजेता रहा।
मेहंदी प्रतियोगिता में पिंकी कुमारी प्रथम, श्वेता कुमारी द्वितीय एवं रीना देवी तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में वीणा रानी एवं सरिता देवी संयुक्त रूप से प्रथम रहीं, जबकि हीरा मती द्वितीय तथा ज्ञानती देवी तृतीय स्थान पर रहीं।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रियांशु कुमार प्रथम, मनजीत कुमार सिंह द्वितीय एवं प्रवीन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अमृता मौर्य प्रथम, अल्का कुमारी द्वितीय एवं नंदनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
समापन अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य ने मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित