पटना, फरवरी 09 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को विधानसभा में गोपालगंज जिले में 1990 से 2015 के बीच यात्रा वीजा पर आए 173 विदेशी यात्रियों की गतिविधियों की जांच की मांग की।

श्री तिवारी ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न काल मे कहा कि जिले में थावे मंदिर के अलावा कोई बड़ा पर्यटन स्थल नही है और जिले में यात्रा वीजा 1990 से 2015 के बीच आये 173 यात्रियों में 167 पाकिस्तान से आये थे। उन्होंने कहा कि इस सभी यात्रियो के वास्तविक उद्देश्य की जानकारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यात्रा के नाम पर आने वाले विदेशियों को किसने आमंत्रित किया, यहां कितनी राशि खर्च की गयी, कहां निवेश किया, इसकी जानकारी ली जानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित