गोण्डा , जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र मेंं मंगलवार को हुये सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, करनैलगंज -हुजूरपुर मार्ग स्थित बैकुंड नाथ डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार जा रही बाइक ई रिक्शा से टकरा गयी। इस घटना में बाइक सवार फरमान (22 ) और आलम (24) निवासी बरबतपुर की मृत्यु हो गयी जबकि ई-रिक्शा सवार दो किशोरियां मुस्कान और हर्षवी घायल हो गयीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित