गोड्डा , दिसंबर 18 -- झारखंड के गोड्डा जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह ने एक पिकअप वाहन में लदी नौ गोवंश को बरामद किया है।

जो तस्करी के लिए साहेबगंज गंज के रास्ते बंगला देश ले जाने की फिराक में था। पथरगामा पुलिस बल के द्वारा कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन में लदी सभी गायों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामले में पिकअप वाहन सहित गायों को जब्त कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करी करने वाले में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर को चिन्हित करने के लिए छापेमारी कर रही है।की तस्कर पकड़ाने की संभावना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित