गोण्डा , अप्रैल 08 -- उत्तर-प्रदेश में गोंडा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पकड़े गये एक करोड़ रुपये मूल्य के 71 किलो मादक द्रव्य ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने बुधवार को नष्ट कर दिया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार बताया कि जिला स्तरीय दवा निपटान समिति के सदस्यों की उपस्थिति में मैजापुर चीनी मिल स्थित भस्मक में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस कानून के कुल 122 मुकदमों से संबंधित लंबित मालों का विनष्टीकरण कराया गया।
यह कार्रवाई पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा मानकों और विधिक प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए संपन्न कराई गयी । विनष्टीकरण के दौरान गांजा 54.96 किलोग्राम, चरस 3.548 किलोग्राम, अफीम 0.412 किलोग्राम, स्मैक 0.542 किलोग्राम, डोडा 1.35 किलोग्राम तथा नशीली गोलियां 10.24 किलोग्राम सहित कुल 71.05 किलोग्राम मादक पदार्थों को नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग Rs. 01 करोड़ रुपये आंकी गयी है। सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए सभी अभिलेखों का विधिवत संधारण भी सुनिश्चित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित