लखनऊ , मार्च 10 -- अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर भारत में अभी रसोई गैस की किल्लत के रूप में देखी जा रही है। ताजा स्थिति यह है कि लखनऊ में लोग गैस के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति और बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि वार को लेकर देश में मौजूदा हालात को लेकर जो स्थिति बन रही है, उसकी पूरी जानकारी सरकार को है, लेकिन इसके बावजूद आम लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं।
मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं और साथ ही यह पाबंदी भी लगाई है कि सिलेंडर कितने दिनों में भरा जाएगा। भाजपा के सांसदों ने भी इस मुद्दे पर सरकार को पत्र लिखकर चिंता जताई है। कई राज्यों में होटल और बिजनेस सेंटरों ने भी सरकार को जानकारी दी है कि मौजूदा हालात में संचालन प्रभावित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित