नई दिल्ली , मार्च 15 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि रसोई गैस सिलेंडर की कमी के कारण राजधानी में अटल कैंटीन और रैन बसेरों की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे लाखों गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्थिति को सामान्य बताकर लोगों को गुमराह कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित