श्रीगंगानगर , दिसम्बर 09 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में चक 18 आरबी में मंगलवार को एक खेतिहर मजदूर की जलने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रेमनाथ शाक्य (30) पिछले दो वर्षों से बलकार सिंह के खेत में मजदूरी कर रहा था और खेत में ही बने कमरे में रहता था। रात भर एलपीजी गैस की नॉब खुली रहने से कमरा गैस से भर गया। सुबह करीब सात बजे जब चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया, तो वह आग की लपटों में घिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे गजसिंहपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे श्रीगंगानगर भ्रेज दिया। श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में दोपहर करीब एक बजे इलाज के दौरान प्रेमनाथ ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित