फिरोजाबाद , नवंबर 21 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र स्थित गढ़ी दरगपुर गांव में शुक्रवार को एक महिला ने गृहकलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार परिजनों ने सोनी यादव (27) पत्नी अवनीश यादव को दोपहर ढाई बजेकमरे में फंदे से लटका देखा। तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे।

सोनी की शादी चार साल पहले अवनीश यादव से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना मायके वालों को दी गई।

मृतका के भाई संदीप ने बताया कि सोनी और उनके पति के बीच कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। संदीप के अनुसार, "सोनी कारखाने में काम करती थी। हमें गांव के ही एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी दी। हम तुरंत पहुंचे लेकिन बहन को बचाया नहीं जा सका।"सोनी के एक अन्य भाई राजेश ने भी बहन की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित