चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र , अप्रैल 13 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार गुरु साहिबानों की शिक्षाओं और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वह बैसाखी महोत्सव 2026 के राज्य स्तरीय समारोह में कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दंगल प्रतियोगिता और अंतरराष्ट्रीय पतंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा सिख इतिहास और सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बैसाखी और खालसा पंथ की स्थापना दिवस पर गुरुओं को नमन करते हुए समाज में समानता, सेवा और समर्पण की भावना अपनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित