मुंबई , फरवरी 02 -- अभिनेत्री एकता कौल का कहना है कि शो गुम यादें - एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ में सृष्टि के किरदार की प्रेरणा अपने जीवन से मिली है।
सोनी सब अपने आगामी मेडिकल ड्रामा हुई गुम यादें - एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। यह शो विश्व स्तर पर सराहे गए इतालवी सीरीज़ डीओसी का भारतीय रूपांतरण है, जिसे कई देशों में सफलतापूर्वक रीमेक किया गया है। जीवन, प्रेम और पहचान में दूसरे मौकों की थीम पर आधारित यह शो डॉ. देव (इक़बाल खान) की असाधारण यात्रा को दर्शाता है।एक प्रतिभाशाली डॉक्टर जिसे एक जीवन-परिवर्तनकारी हादसे के बाद अपनी आठ वर्षों की स्मृति खो जाने पर अपनी दुनिया को फिर से बनाना पड़ता है।प्रतिभाशाली अभिनेत्री एकता कौल इस शो में सृष्टि का अहम किरदार निभा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित