संयुक्त राष्ट्र , अक्टूबर 04 -- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को माल्टा की वैनेसा फ्रेज़ियर को बच्चों और सशस्त्र संघर्ष के लिये अपना विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया।

संरा की ओर से विज्ञप्ति के मुताबिक सुश्री फ्रेज़ियर ने अर्जेंटीना की वर्जीनिया गाम्बा की जगह लेंगी। श्री गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवा और प्रतिबद्धता के लिए सुश्री गाम्बा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सुश्री फ्रेज़ियर ने अमेरिक में आयोवा के लूथर कॉलेज से मानवीय पत्रों में मानद डॉक्टरेट की उपाधि और माल्टा विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय कानून में प्रमुखता के साथ राजनयिक अध्ययन में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की है। वह माल्टीज, अंग्रेजी और इतालवी भाषाएँ धाराप्रवाह बोलती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित