गांधीनगर , अक्टूबर 17 -- गुजरात में शुक्रवार को 19 नए मंत्रियों और छह पुराने मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज यहां महात्मा मंदिर में एक समारोह में सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। राज्य मंत्रिपरिषद के नए कैबिनेट स्तर के मंत्रियों का परिचय इस प्रकार है।
कैबिनेट स्तर के मंत्री: जितेंद्रभाई सवजीभाई वघाणी, विधानसभा बैठक संख्या 105, भावनगर (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र (भावनगर शहर), जन्म: 28 जुलाई, 1970, वरतेज, व्यवसाय: कृषि और निर्माण संसदीय जीवन: 13वीं और 14वीं गुजरात विधानसभा के सदस्य रहे। 14वीं गुजरात विधानसभा के दौरान, उन्होंने 16 सितंबर, 2021 से नौ दिसंबर, 2022 तक प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्रौढ़, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त, वे 20 अप्रैल, 2023 से 15वीं विधानसभा के सदस्य के रूप में गुजरात विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनका शौक: पठन-पाठन, समाज सेवा, लोक साहित्य, खेलकूद और यात्रा है।
नरेशभाई मगनभाई पटेल: विधानसभा बैठक संख्या 176, गणदेवी (अनुसूचित ज जाति) निर्वाचन क्षेत्र (नवसारी जिला), जन्म: एक जून, 1969, मोगरावाड़ी, नवसारी। व्यवसाय: कृषि, व्यापार, संसदीय कैरियर: 12वीं और 14वीं गुजरात विधानसभा में सदस्य के रूप में कार्य किया। 14वीं गुजरात विधानसभा में जनजातीय विकास तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया। इनका शौक: पढ़ना, लिखना, संगीत, क्रिकेट है।
अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडिया: विधानसभा बैठक संख्या: 83, पोरबंदर निर्वाचन क्षेत्र (पोरबंदर जिला)जन्म: 17 फ़रवरी, 1957, मोढवाडा, पोरबंदर, व्यवसाय: सामाजिक गतिविधियाँ और कृषि, संसदीय कैरियर: 11वीं और 12वीं गुजरात विधानसभा में सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, उन्होंने अगस्त-सितंबर, 2003 में श्रीलंका में आयोजित एशिया क्षेत्र के लिए राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (कॉमनवेल्थ पार्लामेंटरी एसोशिएसन) के एसिया विस्तार के दूसरे सम्मेलन में गुजरात के एक प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। इनका शौक: पढ़ना, टेनिस, वृक्षारोपण, युवा गतिविधियाँ, नशा निर्मूलन है। वह एक समय राज्य में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे और 2024 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।
डॉ. प्रद्युम्न गणुभाई वाजा: विधानसभा बैठक संख्या: 92, कोडिनार (एससी) निर्वाचन क्षेत्र (गिर-सोमनाथ जिला)जन्म: 18 अगस्त 1969, कुटियाना। पेशा: डॉक्टर, संसदीय कैरियर: 12वीं गुजरात विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। गतिविधियाँ: राष्ट्रीय चिकित्सा संगठन के न्यासी। इनका शौक: पढ़ना, लिखना, यात्रा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ है।
रमनभाई भीखाभाई सोलंकी: विधानसभा बैठक संख्या: 109, बोरसाद निर्वाचन क्षेत्र (आणंद जिला) जन्म: 28 अप्रैल, 1965, वटादरा, ता-खंभात, व्यवसाय: सेवानिवृत्त शिक्षक, कृषि, संसदीय जीवन: 12 दिसंबर 2022 से 15वीं गुजरात विधानसभा में उप प्रमुख दंडक के रूप में कार्यरत रहे। कार्यकलाप: 2005 से 2010 तक जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्यरत। इसके अलावा, उन्होंने 202 ठाकोर समाज के मंत्री के रूप में भी कार्य किया। इनका शौक: पढ़ना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित