गांधीनगर , अकटूबर 17 -- गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शुक्रवार को यहां महात्मा मंदिर में एक समारोह में 25 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। जिसमें 14 नए राज्य मंत्रियों भी मंत्रिमंडल में शामिल है।
ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल और डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 12 अन्य नए मंत्रियों को राज्य मंत्री की शपथ दिलायी गयी। इन मंत्रियों के परिचय इस प्रकार है।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल , विधानसभा बैठक संख्या : 154, निर्वाचन क्षेत्र : अंकलेश्वर (जिला- भरूच), जन्म : 25 जून, 1965, मु.पो. कुडादरा, तहसील-हांसोट, भरूच, व्यवसाय : कृषि, संसदीय करियर : 11वीं, 12वीं, 13वीं और 14वीं गुजरात विधानसभा में सदस्य के रूप में कार्यरत रहे। वे सहकारिता, खेल, युवा सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग में दो मार्च, 2009 से एक फरवरी, 2011 के दौरान संसदीय सचिव रहे। इसके अलावा, उन्होंने दो फरवरी, 2011 से 25 दिसंबर, 2012 के दौरान सहकारिता, खेल, युवा सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग के राज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं। उन्होंने सात अगस्त, 2016 से 25 दिसंबर, 2017 के दौरान सहकारिता विभाग का स्वतंत्र प्रभार संभाला है तथा दिसंबर, 2017 से सितंबर, 2021 के दौरान सहकारिता, खेल, युवा सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग का स्वतंत्र प्रभार और परिवहन विभाग के राज्य मंत्री के रूप में सेवादायित्व संभाला। उन्होंने विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम समिति, पंचायती राज समिति और आश्वासन समिति के सदस्य और अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दी हैं। इनका शौक : पठन, व्यायाम, यात्रा, खेल, समाज सेवा और वृक्षारोपण है।
डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील: विधानसभा बैठक संख्या : 141, निर्वाचन क्षेत्र : वडोदरा (अ.जा.) (वडोदरा शहर) जन्म : 25 मार्च, 1975, वडोदरा, व्यवसाय : सुपरवाइजर और शिक्षक, ब्राइट डे स्कूल संसदीय करियर : 13वीं और 14वीं गुजरात विधानसभा में सदस्य के रूप में कार्यरत रहीं। उन्होंने सितंबर-2021 से दिसंबर-2022 के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की राज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं। इनका शौक : पठन है।
राज्य मंत्री : कांतिलाल शिवलाल अमृतिया: विधानसभा बैठक नंबर : 65, निर्वाचन क्षेत्र : मोरबी (जिला- मोरबी) जन्म : आठ मार्च, 1962, जेतपुर, तहसील और जिला- मोरबी व्यवसाय : कृषि, उद्योग और शिक्षा, संसदीय करियर : 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं और 13वीं गुजरात विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्यरत रहे। इनका शौक : पठन, समाज सेवा, यात्रा, खेल, क्रिकेट, टेनिस और तैराकी है।
रमेशभाई भूराभाई कटारा: विधानसभा बैठक नंबर : 129, निर्वाचन क्षेत्र : फतेपुरा (अ.ज.जा.) (जिला- दाहोद) , जन्म : चार मई, 1975, हिंगला, व्यवसाय : कृषि, संसदीय करियर : 13वीं और 14वीं गुजरात विधानसभा में सदस्य के रूप में कार्यरत रहे। इसके अलावा, उन्होंने सितंबर-2021 से दिसंबर-2022 के दौरान विधानसभा के उप मुख्य सचेतक के रूप में भी सेवाएं दी हैं। गतिविधियां : सदस्य, जिला पंचायत-दाहोद, इनका शौक : पठन और समाज सेवा है।
दर्शनाबेन मुकेशभाई वाघेला: विधानसभा बैठक नंबर : 56, निर्वाचन क्षेत्र : असारवा विधानसभा (अहमदाबाद शहर), जन्म : पांच सितंबर, 1972, अहमदाबाद, व्यवसाय : पूर्व शाला आचार्य, गतिविधियां : अहमदाबाद महानगर पालिका में दो कार्यकाल तक पार्षद रहीं। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2010 से 2013 के दौरान अहमदाबाद महानगर पालिका में उप महापौर के रूप में सेवाएं दी हैं। वे सफाई कामदार निगम की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और हाल में वाल्मीकि फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं। इनका शौक : पठन, वक्तव्य है।
कौशिकभाई कांतिभाई वेकरिया: विधानसभा बैठक नंबर : 95, निर्वाचन क्षेत्र : अमरेली विधानसभा (जिला- अमरेली), जन्म : नौ जून 1986, मोजे खीचा, तहसील धारी, जि. अमरेली, व्यवसाय : कृषि, व्यवसाय (श्री द्रोणेश्वर पेट्रोलियम), संसदीय कॅरियर : 15वीं गुजरात विधानसभा में मुख्य उप सचेतक के रूप में 12 दिसंबर 2022 से कार्यरत थे। गतिविधियां : निदेशक, गुजरात स्टेट को-ऑपरेटिव हाउसिंग फाइनेंस बोर्ड, 29 मार्च 2016 से कार्यरत। पूर्व निदेशक, खेतीबाड़ी उत्पाद बाजार समिति, अमरेली, इनका शौक : राजपुरुषों की जीवनगाथा तथा विश्व के राजनीतिक इतिहास का पठन, सामाजिक गतिविधियां, जनसंपर्क, यात्रा-पर्यटन, सिंह दर्शन है।
प्रवीणकुमार गोरधनजी माणी: विधानसभा सीट नंबर : 13, निर्वाचन क्षेत्र : डीसा (जिला- बनासकांठा), जन्म : आठ मार्च 1985, डीसा, व्यवसाय : कृषि एवं व्यापार, गतिविधियां : संयोजक, प्रदेश भाजपा प्रलेखन विभाग। ट्रस्टी, महात्मा ज्योतिबा फुले एजुकेशन ट्रस्ट, डीसा, शौक : पठन, साइकलिंग, वॉलीबॉल है।
डॉ. जयरामभाई चेमाभाई गामित: विधानसभा सीट नंबर : 172, निर्वाचन क्षेत्र : नीझर (अजजा) (जिला- तापी), जन्म : एक जून 1975, कटारावाण, तहसील- उच्छल (तापी), व्यवसाय : कृषि एवं पशुपालन, गतिविधियां : अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, तापी जिला, इनके शौक : लेखन, पठन, सांस्कृतिक कार्यक्रम हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित