वडोदरा , फरवरी 03 -- बेथ मूनी (नाबाद 62) और जॉर्जिया वेयरहम (35) कीशानदार पारियों के दम पर गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के एलिमिनेटर मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 169रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 59 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। सोफी डिवाइन (छह) , अनुषका शर्मा (16), कप्तान एश्ले गार्डनर (शून्य) और कनिष्का अहुजा छह रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी जॉर्जिया वेयरहम ने सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी के साथ पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 61 रन जोड़े। गुजरात का पांचवां विकेट जॉर्जिया वेयरहम के रूप में गिरा। जॉर्जिया वेयरहम ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 35 रनों की पारी खेली। काश्वी गौतम (18) रनआउट हुई। गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 168 रन बनाये। बेथ मूनी ने 51 गेंदों में छह चौके लगाते हुए नाबाद 62 रन बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित