गिरिडीह , जनवरी 30 -- झारखण्ड के गिरिडीह जिले में बगोदर थाना क्षेत्र के बेको के बंगाली टोला गांव में एक युवती का अधजला शव मिला है।

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस सदलबल घटनास्थल पहुंच घटनास्थल को सील कर दिया है।

जहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस जवानों कि तैनाती कर दी है।

वहीं पुलिस युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद शव 20 से 30 वर्ष की युवती की बताई जा रही है। जो लगभग दो दिन पुराना है। अंतिम खबर मिलने तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।

इस बीच अधजली युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित