मुजफ्फरपुर , मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग के मौत के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष राजा सिंह समेत पूरी छापेमारी टीम को निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने ग्रामीण एसपी राजेश कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। इस घटना में ग्रामीण जगतवीर राय की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ था।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 17 मार्च 2026 की रात गायघाट थाना क्षेत्र के बेरूआ पंचायत के चोरनिया गांव का है। पुलिस टीम पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने गांव पहुंची थी। इस दौरान गांव में शोर मचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने पुलिस पर पथराव तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि भीड़ की तरफ से फायरिंग भी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित