मुंबई , मार्च 29 -- गाना 'झुमुकवा राजा तुर दिहले' ने यूट्यूब पर दो मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिया है।
गायिका राजनांदनी की आवाज में रिलीज हुआ गाना 'झुमुकवा राजा तुर दिहले' यूट्यूब पर दो मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर तेजी से वायरल हो गया है। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और यह सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने में काजल त्रिपाठी और जानू यादव की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। गाने का म्यूजिक और डांस मूव्स युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित