गाजीपुर , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सदर से सपा विधायक जैकिशुन साहू के भतीजे मनीष साहू द्वारा एक युवक को नीलकंठ गैस एजेंसी पर जूतों से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक अपने साथी के साथ गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंचा था, जहां कर्मचारियों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद मनीष साहू ने युवक को जूतों से पीट दिया। वायरल वीडियो में आरोपी की दबंगई साफ दिखाई दे रही है।

भुड़कुड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने बताया कि वीडियो में बताया जा रहा है कि पीड़ित दलित युवक है, लेकिन यह भ्रामक जानकारी है। फिर भी पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, समाजवादी पार्टी के सैदपुर विधायक अंकित भारती ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक पत्र भी जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित