गाजियाबाद , फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश में जिला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस और निरीक्षण टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच एवं छानबीन के पश्चात पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

मृतका मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद से उसका पति फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि महिला का शव के पास ही चारपाई पर उसकी 18 महीने की मासूम बेटी सोती हुई मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित