नयी दिल्ली , जनवरी 23 -- सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर आ रहा सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का वह कथित वीडियो फर्जी है जिसमें वह पाकिस्तान को गाजा शांति बोर्ड में शामिल किये जाने का विरोध कर रहे हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के फैक्ट चेक हेन्डल ने इस वीडियो की जांच के बाद इसे फर्जी पाया है। पीआईबी ने कहा है कि दुष्प्रचार में लगे पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडलों ने जनरल द्विवेदी के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे बदल दिया है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि भारत पाकिस्तान को गाजा शांति बोर्ड में शामिल किये जाने का विरोध करता है।
पीआईबी ने कहा है कि यह वीडियो फर्जी है और इसका उद्देश्य गलत सूचना फैलाकर लोगों को गुमराह करना है।
पीआईबी ने लोगों से इस तरह के फर्जी वीडियो से सचेत रहने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित