गाज़ियाबाद , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के जिला ग़ाज़ियाबाद स्थित टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी अपार्टमेंट में गत रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। भारत सिटी के बी वन टॉवर के फ्लैट नंबर 907 में रहने वाली तीन सगी बहनों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार तड़के करीब दो बजे की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चियों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस आज सुबह बच्चियों के आत्महत्या की जानकारी देते हुए कहा कि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेमिंग की आदि थीं और वे कोरियाई ऑनलाइन गेम खेलती थीं। सुसाइड नोट में बच्चियों ने माता-पिता से खेद व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित