मंदसौर , दिसम्बर 29 -- मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि गांव के आत्मनिर्भर होने से देश आत्मनिर्भर होगा।
श्री देवड़ा ने सोमवार को जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपलिया कराडिया में लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गांव जब आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, बच्चों एवं अभिभावकों को स्वच्छता अभियान में सहभागी बनाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज मल्हारगढ़ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सड़कों का व्यापक विकास हुआ है। सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन एवं बिजली सहित प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित