भरतपुर , दिसम्बर 31 -- राजस्थान में हिण्डौन सिटी के बाढ़ करसौली सहित कई गांवों में बुधवार को तेंदुए की गतिविधियां पाये जाने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गयी।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर रात कसौली गांव के जंगल में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा, लेकिन रात के अंधेरे में कुछ पता नहीं चल सका।

सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करसौली, बाढ़, कल्याणपुर एवं सायटा गांव के जंगल, नदी और पहाड़ के आस पास पुनः तेंदुआ देखा गया। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। इस बीच तेंदुए ने एक श्वान का शिकार भी किया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित