, March 7 -- पटना, 07 मार्च (वर्ता) पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शहरवासियों के लिए टी20 विश्व कप के फाइनल मैच का सीधा प्रसारण गांधी मैदान स्थित मेगा स्क्रीन पर किया जाएगा।

यह मेगा स्क्रीन गांधी मैदान के गेट नंबर 4 के समीप स्थापित है, जिसका आकार लगभग 72 फीट x 42 फीट है। इस स्क्रीन पर क्रिकेट प्रेमी एक साथ बैठकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के रोमांचक मुक़ाबले का आनंद ले सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस मेगा स्क्रीन का उपयोग पहले भी कई महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए किया जा चुका है। चंद्रयान‑3 ने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी, उस ऐतिहासिक क्षण का सीधा प्रसारण भी किया गया था। इसके अतिरिक्त क्रिकेट व्लर्डकप 2023 के कई मैचों का लाइव टेलीकास्ट भी इसी स्क्रीन पर दिखाया गया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।साथ ही, मेगा स्क्रीन पर प्रत्येक शनिवार और रविवार को निःशुल्क फिल्म प्रदर्शन भी किया जाता है।

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को एक साझा सार्वजनिक स्थल पर मनोरंजन का सामूहिक अनुभव प्रदान करना है, जिससे परिवार और मित्रों के साथ मिलकर इन विशेष पलों का आनंद उठा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित