नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन और उनका बलिदान आज भी राष्ट्र की लोकतांत्रिक चेतना और सामूहिक अंतरात्मा का मार्गदर्शन करता है।

श्री विजेन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान और गणराज्य की नैतिक नींव को स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी का जीवन और उनका बलिदान आज भी राष्ट्र की लोकतांत्रिक चेतना और सामूहिक अंतरात्मा का मार्गदर्शन करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित