श्रीनगर , जनवरी 30 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार यह मामला 28 जनवरी को दर्ज किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि पटवारी ने भू अभिलेख संबंधी काम करने के एवज में घूस की मांग की थी। जिले के गडोरा गांव में तैनात पटवारी ने शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत प्राप्त होने के तुरंत बाद एक टीम का गठन किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित