मैहर , फरवरी 25 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में कार से गांजा लेकर जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को मैहर थाना क्षेत्र के जीतनगर मोड़ पर वाहन चैकिंग के दौरान एक लग्जरी कार की तलाशी मे 27 किलो गांजा मिला। प्लास्टिक की थैलियों मे भरकर रखे गये गांजे का मूल्य लगभग बारह लाख रुपये बताया गया है।
आरोपी सुरेन्द्र पटेल, अंकुश जायसवाल व अमन कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित