भरतपुर , फरवरी 07 -- राजस्थान में भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात अवैध गांजा की बिक्री किये जाने की सूचना पर मौके पर गये पुलिस दल पल पथराव और हवा में गोलियां चलाने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पुलिस को रंजीत नगर, कच्ची बस्ती में अवैध गांजे की बिक्री किये जाने की सूचना मिली तो आरोपी की तलाश में पुलिस दल मौेके पहुंचा। पुलिस ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के विरोध में बस्ती के लोगों की ओर से पुलिस दल पर पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि हवा में गोलियां भी चलाई गईं।
इस पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने एक महिला कलावती को गिरफ्तार करके उससे डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस दल पर पथराव करने और गोलियां चलाने वालों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित