जयपुर , जनवरी 07 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्री गहलोत ने कहा कि श्री कलमाड़ी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। देश में खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने और पुणे के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि उन्हें एक लंबे दौर तक मीडिया ट्रायल और दुष्प्रचार का शिकार होना पड़ा, लेकिन अंततः न्यायालय ने उन्हें बेदाग करार देकर सत्य पर मुहर लगाई। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित