जयपुर , अप्रैल 07 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रदेशवासियों को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि स्वास्थ्य सेवाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक सुलभता से पहुंचे और वो सिर्फ इसलिए इलाज करवाने से न कतराएं कि उसमें खर्चा बहुत है।

श्री गहलोत ने कहा कि इसी सोच के साथ, निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए कांग्रेस सरकार ने देश में पहली बार 'राइट टू हेल्थ' कानून पास किया, मुफ्त दवा, मुफ्त जांच, निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, चिरंजीवी योजना समेत अनेक ऐसी योजनाएं बनाई थीं, अस्पताल, पीएचसी इत्यादि खोलने का कार्य किया प्रयास होना चाहिए कि आउट ऑफ पॉकेट एक्सपेंडिचर कम से कम हो।

उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य कोई सुविधा नहीं बल्कि अधिकार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित