जयपुर , मार्च 26 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत नेरामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें हर परिस्थिति में धैर्य, मर्यादा और समभाव के साथ चुनौतियों का सामना करना सिखाता है और उन्होंने अपने आचरण से आदर्श स्थापित किए और कर्तव्यपरायणता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित