देवरिया, मार्च 06 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में डिलिवरी प्वाइंट पर गर्भवतियों को अच्छी सुविधा मिले इसके के स्वास्थ्य महकमा कटिबद्ध है और इसी के निमित्त शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी(सीएमओ) अनिल कुमार गुप्ता ने पीएचसी सहबाजपुर में प्रसव केंद्र का शुभारम्भ किया।
सीएमओ डा. गुप्ता ने आज रामपुर कारखाना ब्लॉक के सहबाजपुर गांव स्थित में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रसव केंद्र (डिलीवरी प्वाइंट) का फीता काटकर शुभारंभ किया। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर गांव की महिला को उसकी नजदीकी पीएचसी में डिलीवरी प्वाइंट पर प्रसव की अच्छी व्यवस्था मिल सके इसके लिए सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित