पटना , फरवरी 09 -- बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को गया जिले के नगर प्रखंड के विकास पदाधिकारी राकेश कुमार को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये हुये गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र निवासी और परिवादी श्रीमती सुचिता रंजनी ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा कराये गये कार्य पूर्ण होने के बाद लेबर मद में 3,50,000/- रुपये का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता सत्येन्द्र राम के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

सू्त्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राकेश कुमार को 50 रूपये रिश्वत लेते हुए नगर प्रखण्ड कार्यालय, गया जी स्थित प्रखण्ड प्रमुख के कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित