गयाजी , मार्च 23 -- गयाजी जिले के खिजरसराय प्रखंड के यशवंत इंटर स्कूल की छात्रा निशु कुमारी ने इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।

. निशु को ने कुल 500 अंकों में 479 अंक प्राप्त करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और अपने जिले, प्रखंड तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। .इस उपलब्धि के बाद निशु कुमारी ने बताया कि मैट्रिक में 465 अंक आए थे और थोड़े अंतर से टॉप नहीं कर पाई थी। तभी से ठान लिया था कि इंटरमीडिएट में उसे इस मिल के पत्थर को हासिल करना है।

आर्थिक रूप से सामान्य परिवार से आने वाली निशु के पिता किसान हैं। उसने बताया कि पढ़ाई के दौरान कई तरह की चुनौतियां सामने आईं। परीक्षा शुरू होने से 20 दिन पहले उसके नाना का निधन हो गया था, लेकिन लक्ष्य उसके सामने था और इसे हासिल करने के लिए वह प्रयास करती रही।

स्कूल की प्रिंसिपल लता सिन्हा ने कहा कि निशु बेहद अनुशासित छात्रा रही है, वह नियमित रूप से क्लास करती थी और पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर रहती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित