बारां , अप्रैल 01 -- राजस्थान की प्रमुख कृषि मंडियों में शुमार बारां की धान मंडी में बुधवार को नये वित्त वर्ष 2026- 27 में गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद सर्वप्रथम धनिया की नीलामी से मंडी का शुभारम्भ किया गया।

व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि धनिया की नीलामी में किसान गणेशराम निवासी प्राठ (मध्यप्रदेश) का धनिया श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी ने 19 हजार 111 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा। जिसके पश्चात अन्य जिंसों की नीलामी हुई।

श्री लश्करी ने बताया कि सरसों के भाव में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। सरसों के अधिकतम भाव 7271 रूपये प्रति क्विंटल रहे। आज धान मंडी में करीब दो लाख कट्टे गेहूं की आवक हुई जिसका अधिकतम भाव 3052 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित