देहरादून/नयी दिल्ली , जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर देश के पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सिविल डिफेंस तथा सुधारात्मक सेवा के कुल 982 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इनमें उत्तराखंड राज्य के कुल 12 (बारह) अधिकारी और कर्मचारी भी सम्मिलित हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) योगेंद्र सिंह रावत, इंस्पेक्टर जनरल को, जबकि सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम), सुधारात्मक सेवा (करेक्शनल सर्विसेज) के लिए प्रदान किया गया।

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) पुलिस सेवा के डीएसपी प्रबोध कुमार घिल्डियाल, डीएसपी शिवराज सिंह, सिविल डिफेंस के हेड वार्डर बीरबल यादव, इंस्पेक्टर ज्योति चौहान, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, साजिद अली को प्रदान किया गया है।

सराहनीय सेवा के लिए पदक एमएसएम (फायर सर्विस) मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, गिरीश चंद्र लोहानी, लीडिंग फायरमैन को प्रदान किया गया है। होम गार्ड और सिविल डिफेंस में यह पदक मीना मोहन शर्मा, सेक्टर वार्डन, रविंद्र मोहन काला, डिप्टी डिविजनल वार्डन को प्रदत्त किया गया। इसके साथ ही, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की देहरादून शाखा में यह पदक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र को प्रदान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित