चंडीगढ़ , जनवरी 02 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को पटियाला में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।
पंजाब सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे जबकि पंजाब विधान सभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां संगरूर तथा पंजाब विधान सभा के उपाध्यक्ष जय कृष्ण रोड़ी बरनाला में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।
विभिन्न जिलों में होने वाले समारोहों तथा मुख्य मेहमानों के विवरण जारी करते हुए प्रवक्ता ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बठिंडा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत तथा छपाई एवं लेखन सामग्री, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पठानकोट, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर फिरोजपुर, ऊर्जा मंत्री संजीव अरोड़ा फरीदकोट, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह शहीद भगत सिंह नगर, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां अमृतसर, कैबिनेट मंत्री लाल चंद मालेरकोटला, परिवहन तथा जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर श्री मुक्तसर साहिब, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस फाजिल्का, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह लुधियाना, खनन एवं भूविज्ञान, जल स्रोत तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल जालंधर, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, श्रम, आतिथ्य तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद रूपनगर, स्थानीय निकाय तथा संसदीय कार्य मामलों संबंधी मंत्री डॉ. रवजोत सिंह मानसा में, कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास तथा फूड प्रोसेसिंग मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां तरनतारन में तथा रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता संग्रामी तथा बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत एस.ए.एस.नगर में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित