नयी दिल्ली , जनवरी 23 -- देश की गौरवपूर्ण परंपरा और भावना के उत्सव गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी को सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं सुबह तीन बजे से शुरू करेगी। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि यह विशेष व्यवस्था लोगों को कर्तव्य पथ तक पहुंचने और गणतंत्र दिवस समारोह देखने में सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है।

यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुबह तीन बजे से छह बजे तक मेट्रो सेवा 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। इसके बाद पूरे दिन मेट्रो सेवाएं अपनी नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और किसी भी अंतिम समय की असुविधा से बचने के लिए प्रारंभिक मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित