नयी दिल्ली , जनवरी 26 -- सतहत्तरवें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर सोमवार को करीब 90 मिनट की परेड में देश की सैन्य शक्ति , सांस्कृतिक विविधता और प्रगति के पथ पर अग्रसर भारत की विभिन्न लोक कलाओं की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

..............................................................................................................................................................इस साल की परेड और झाकियों में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरा होने पर इस राष्ट्र गीत के रचयिता बंकिम चंद चटर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयीं।

.............................................................................................................................................................इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर दोनों ओर तक की दर्शक दीर्घाओं के पीछे वंदे मातरम के पोस्टर लगाये गये थे।

............................................................................................................................................................इस बार परेड में कुल 6,065 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 2,500 कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से लोगों का मनमोह लिया।

........................................................................................................................................................इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के 10,000 लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

..........................................................................................................................................................परेड का मुख्य केंद्र 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने का जश्न था, जिसके दो मूल मंत्र स्वतंत्रता और समृद्धि है।

...........................................................................................................................................................कर्तव्य पथ पर वंदे मातरम् की गूंज सुनाई दी और देशभर से आए 2500 कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति के जरिये समां बांधा तथा लोगों को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। दर्शकों ने कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति की जमकर सराहना की और तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी हौसला अफजाई की।

.....................................................................................................................................................इस साल 18 मार्चिंग दश्तों ने प्रदर्शन किया, जिनमें राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, आर्टिलरी रेजिमेंट और सिख लाइट इन्फैंट्री इत्यादि शामिल थी।

..........................................................................................................................................................सतहत्तरवें गणतंत्र दिवस परेड में अग्निपथ बैंड में पहली बार नौ महिला अग्निवीर शामिल हुईं और कुल 72 सदस्यों के बैंड ने 'साउंड बैरियर' ट्यून बजायी।

....................................................................................................................................................गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार 13 सैन्य बैंड और यूरोपीय संघ का सैन्य दस्ता शामिल हुआ।

.........................................................................................................................................................भारतीय सेना ने पहली बार सीधा युद्ध डिस्प्ले दिखाया। दो कूबड़ वाले बैक्ट्रियन कैमल, एडवांस्ड सर्विलांस वाली खोजी स्वान और रैप्टर्स पहली बार परेड में शामिल हुए...................................................................................................................................................इस परेड में ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुए हथियार यानी ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, एमआरएसएएम, अपाचे एच-64ई हेलीकॉप्टर, प्रचंड एलसीएच, धनुष तोप, एटीएजीएस, एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और पहली बार हाइपर-सोनिक ग्लाइड मिसाइल दिखाई गयी। ड्रोन शक्ति, ग्लेशियर एटीवी, बुलेटप्रूफ डॉग्स, रैप्टर्स (ईगल्स) और बैक्ट्रियन कैमल समेत कई जानवर शामिल थे।

..........................................................................................................................................................इस साल परेड में तीनों सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई और इसमें वायु सेना के राफेल, जगुआर, मिग 29, सुखोई समेत 29 एयरक्रॉफ्ट शामिल हुए। सेना जांबाजों ने जब सिंदूर, वज्रांग, अर्जन और प्रहार फॉर्मेशन बनाए, तो दर्शकों ने अपनी सीटों से उठकर उनकी हौसलाअफजाई की और तालियां बजाकर उनका जोश बढ़ाया।

..............................................................................................................................................................कर्तव्य पथ पर इस बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला डेयरडेविल्स टीम ने हैरतअंगेज करतब से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

..................................................................................................................................................................मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जब डेयरडेविल्स की टीम कर्तव्य पथ से गुजरी तो दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। इस दौरान लोगों ने सीटियां बजायीं और तालियां बजाकर जवानों का जोश बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित