श्रीगंगानगर , जनवरी 25 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को एसडी बिहाणी कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कत्थक द्वारा सरस्वती वंदना और सरस्वती आराधना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों द्वारा ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके, बैसाखी मेला थीम पर नृत्य, हम हैं चेम्पियन, राजस्थानी लोकगीत, हम हैं हिन्दुस्तानी, तराना नृत्य, सड़क सुरक्षा जागरूकता पर कार्यक्रम, पधारो म्हारे देस और पंजाबी लोक नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थितजनों ने तालियां बजाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित