नयी दिल्ली , दिसंबर 15 -- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को यहां भारत की हरित मोबिलिटी की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 'मोटरिंग वर्ल्ड ग्रीन मोबिलिटी अवॉर्ड्स 2025' प्रदान करेंगे।

श्री गडकरी इस दौरान देश में स्वच्छ मोबिलिटी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के वास्ते विभिन्न राज्यों को यह सम्मान देंगे। सम्मान देने के लिए गठित जूरी में हुंदई, मारुति सुजुकी, टीईआरआई, सीईईडब्ल्यू, एडवांटएज फाउंडर्स, एडफैक्टर्स पीआर, मोटरिंग वर्ल्ड और द पायनियर के विशेषज्ञ शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित