नयी दिल्ली , जनवरी 06 -- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं की सोमवार को समीक्षा की।
मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में 18,214 करोड़ रुपए की लागत से 687 किमी लंबी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री इन परियोजनाओं की प्रगति से जुड़ी जानकारी के बारे में अपने सहयोगी मंत्रियों तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
सूत्रों के अनुसार बैठक श्री गडकरी के कार्यालय में हुई जिसमें झारखंड में चल रही 20 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मंत्रालय में राज्यमंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा के साथ ही केंद्र तथा राज्य सरकार के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित