रायबरेली , मई 4 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सलोन इलाके में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रायबरेली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के सप्ताह भर के अंदर यह दूसरा दर्दनाक सड़क हादसा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेस वे पर रसलपुर गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन एक्सप्रेसवे पर एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में मनोज (40) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सलोन सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक समेत तीन अन्य लोग भी इस सड़क हादसे का शिकार बने।

बताया गया कि घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित