अनूपपुर , मार्च 20 -- मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में सड़क किनारे खड़े बिना इंडिकेटर के एक ट्रेक्टर ट्राॅली से एक कार टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

हादसा कल देर शाम कोतमा थाना क्षेत्र में हुआ। एनएच 43 पर शहडोल से मनेन्द्रगढ़ जा रही कार वहां खड़ी एक ट्रेक्टर ट्रॉली में घुस गई, जिससे कार पलट गई। कार में सवार दो यात्रियों दुलारे शर्मा (45) और गीता पनिका (44) की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कार में सवार 2 अन्य यात्री हरिशंकर चतुर्वेदी (62) और मीना देवांगन (34) गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले कोतमा और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

दुर्घटना का कारण ट्रेक्टर ट्राॅली में इंडिकेटर का नहीं लगा होना बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित