बिलासपुर/रायपुर , जनवरी 19 -- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत जांजगीर नैला-चांपा सेक्शन में स्थित समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) पर गर्डर डि-लांचिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य किमी 672/27 से 673/02 के बीच ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर संपन्न किया जाएगा।
रेलवे द्वारा किए जा रहे इस आवश्यक कार्य के चलते 22 से 25 जनवरी 2026 के बीच मंडल से चलने व गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द रहने वाली गाड़ियां23 एवं 25 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
23 एवं 25 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
23 एवं 25 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 एवं 24 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
23 एवं 25 जनवरी 2026 को कोरबा से चलने वाली 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
23 एवं 25 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से प्रभावित गाड़ियां :23 एवं 25 जनवरी 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। इस दिन बिलासपुर से झारसुगुड़ा के मध्य यह गाड़ी रद्द रहेगी।
इसी प्रकार 23 एवं 25 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा से बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा की योजना बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित