हनुमानगढ़ , फरवरी 11 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी थाना क्षेत्र में घर से खेलने गए एक बालक का कुएं में शव पाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नेठराना गांव निवासी मनोहरलाल ने अपने 11 वर्षीय भतीजे अभिषेक की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या करके शव कुएं में डाल देने के आरोप में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि अभिषेक मंगलवार को अपराह्न सवार चार बजे घर से यह कहते हुए गया था कि वह खेलने के लिए जा रहा है। इसके बाद वह शाम सात बजे तक वापस नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित