सीतापुर , मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना महोली अंतर्गत ग्राम सूरजपुर के एक किसान के खेत में 12 फीट लंबा वयस्क अजगर आज बुधवार दिन में निकाला।
किसान के अजगर को देखते ही उसके होश उड़ गए। ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाल ने गन्ने के खेत में सिंचाई के समय अजगर के निकलने की सूचना वन कर्मियों दी। मौके पर वन कर्मियों ने पहुंचकर अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाल ने इस संबंध में बताया कि गांव के होरीलाल आज बुधवार दिन में अपने गाने के खेत की सिंचाई कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक विशालकाय अजगर सांप खेत में चल रहा है। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई और गांव वालों को सूचना दी।
ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर महोली रेंज के वन कर्मियों ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। गांव वालों को वन कर्मियों ने जंगली जानवरों एवं सांप आदि से बचाव के सुझाव एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित